पाटन। सुबह से ही मतदाता मतदान करने निकल पड़े, भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह ही अपने मत का उपयोग कर रहे है। पाटन के क्षेत्र क्रमांक-4 के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया।
सांकरा के दोपहर 12 तक 50 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसी प्रकार ग्राम पहंदा (अ) में मतदान केंद्रों में सुबह के समय ही लंबी कतारें देखने को मिलीं और दोपहर 12 बजे तक 47 से 50 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। मतदान करने का समय सुबह 7:00 से 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
ग्राम पहंदा (अ) में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साहपूर्वक लाइन में खड़े नजर आए। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्रों में पेयजल, छाया और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि दोपहर में तापमान बढ़ने की संभावना को देखते हुए अधिकांश मतदाता सुबह ही मतदान करने पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों में युवा मतदाताओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।





