राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित
अमलेश्वर। समग्र शिक्षा, जिला दुर्ग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव 2026–27 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), अमलेश्वर के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट कला प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विकासखंड स्तरीय कला उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने के पश्चात इन विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय आयोजन में भाग लिया और विभिन्न विधाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान अर्जित कर राज्य स्तरीय कला उत्सव के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा दुर्ग द्वारा यह जिला स्तरीय कला उत्सव बुधवार, 26 नवंबर 2026 को सेजेस पं. ज. ला. ने. उ.मा. विद्यालय, न्यू खुर्सीपार, भिलाई में आयोजित किया गया। आयोजन में विभिन्न कला विधाओं के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विजेता विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ
* आर्यन यदु: नृत्य विधा में प्रथम स्थान
* कु. चंचल यदु: लोकगीत विधा में प्रथम स्थान (संगतकार: दुष्यन्त कुमार द्विवेदी एवं वरुण निषाद)
* रूपेश निषाद: मूर्तिकला (दृश्य कला – त्रि-आयामी) विधा में द्वितीय स्थान — उन्होंने मूर्तिकला में तीजन बाई की सुंदर मूर्ति बनाई थी जिसकी सभी निर्णायकों द्वारा प्रशंसा की गई।
विद्यार्थियों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय की प्राचार्य निवेदिता ठाकुर, प्रभारी शिक्षक दुष्यन्त कुमार द्विवेदी, स्मृति दुबे तथा समस्त विद्यालय स्टाफ ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और कला के प्रति समर्पण ने यह सफलता दिलाई है। प्राचार्य एवं शिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी आगामी राज्य स्तरीय कला उत्सव दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दुर्ग जिले और सेजेस अमलेश्वर का मान बढ़ाएँगे। सभी शिक्षक — किरण चंद्राकर, नेहा शर्मा, भानुप्रिया दुबे, रश्मि सिंह, राहुल चंद्राकर, शकुंतला बेक, गीता तिड़के, मुक्ता ठाकुर, नितेश बेहरा, जैनेंद्र ठाकुर, दुष्यंत द्विवेदी, प्रेम साहू, नवीन चंद्राकर, देवीचंद चंद्राकर, इंद्रजीत राय, पूजा साहू, अमित सिंह, अदिति पाठक, चारुलता साहू, देवश्री साहू, नीलिमा कंवर, अदिति पांडे, दीपाली साहू, हीना सलूजा, नेहा परगनिहा, गीता शर्मा, प्रगति साहू, डेमीका सिन्हा — ने अपनी सक्रिय भागीदारी और सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया।







