अमलेश्वर । माँ पीतांबरा पीठ में 27 नवंबर शुक्रवार को वैदिक मंत्रों से दुर्लभ श्री रामार्चन महायज्ञ एवं पूजन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें 1000 से अधिक भक्तों का समागम रहा। प्रातः 9 बजे से रात्रि तक भक्तिमय कार्यक्रम रहा।
इस पावन अवसर पर परम पूज्य श्री श्री 108 श्री महंत आचार्य श्री राम मनोहर दास जी महाराज एवं महंत श्री राम अनुग्रह दास जी महाराज (छोटे सरकार, अजब धाम, दमोह) का सानिध्य में हजारों भक्तों का समागम रहा। श्री रामार्चन पूजन एक विशिष्ट एवं दुर्लभ पूजन पद्धति है, जिसमें 42 देवताओं की चार आवरणों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह पूजन भक्तों के मनोरथ पूर्ण करने, सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।
पीतांबरा पीठ परिवार एवं धर्मप्रेमियों से इस पावन अवसर पर शामिल होकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद एवं प्रभु श्रीराम की कृपा प्राप्ति की। धार्मिक कार्यक्रम में हजार से अधिक भक्तों ने प्रसाद वितरण के साथ ही भंडारा का आनंद लिया।







