अमलेश्वर। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 के उपचुनाव के दो दिन पहले ही ग्राम सांकरा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चैतन्य बघेल की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराया गया। जिला कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी को पार्टी में विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया गया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा , ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू , पूर्व मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू , पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, ओमप्रकाश साहू , हरीश ठाकुर, उपसरपंच रामशरण बंधे , ओमप्रकाश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस प्रवेश करने वाले ग्रामीणों में अमन बंधे, युवराज टंडन, थानेश्वर डहरिया, राजा महिलाएंगे, निलेश वर्मा, मंदीप डहरिया, कुलदीप बंधे, बंटी साहू, कृष्ण बंजारे, सिद्धू बंजारे, वंश मनहरे, शिव बंजारे, खिलेश्वर लहरी, अमित बंजारे, धनेश बंजारे, नागेश वर्मा, जैशवर बंजारे बंजारे सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





