कुम्हारी (दुर्ग)। प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी द्वारा अपनी स्थापना के 12वें वर्ष के उपलक्ष्य में कल यानी रविवार, 29 नवंबर 2026 को भव्य वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से वार्ड क्रमांक 14 स्थित प्रेस क्लब सभागार में प्रारंभ होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह (IAS) होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी के अध्यक्ष श्री विक्रम शाह ठाकुर करेंगे।
इन विभूतियों का होगा सम्मान
आयोजन के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा:
साहित्य एवं संस्कृति: वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरण कार्यकर्ता श्री रोमशंकर यादव
कला: लोक कलाकार श्री तेजराम साहू
शिक्षा: कुमारी रिया साहू एवं कुमारी साक्षी देवांगन
इसके साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘स्व. चंद्रशेखर साहू पत्रकारिता सम्मान 2026’ से वरिष्ठ पत्रकार श्री खिलेश्वर साहू और श्री संजय श्रीवास्तव को नवाजा जाएगा।
प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी के अध्यक्ष विक्रम शाह ठाकुर सहित समस्त पत्रकार साथियों ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और आमजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।







