अमलेश्वर। रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय क्षेत्र के पहले होम्योपैथी महाविद्यालय में नवीन सत्र के लिए प्रवेश की अनुमति प्राप्त होने पर आज राज्य होम्योपैथी परिषद, छत्तीसगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए माननीय मंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य के इस पहले शासकीय होम्योपैथी महाविद्यालय में पठन-पाठन और प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से छत्तीसगढ़ के युवाओं को चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया अवसर मिलेगा और आम जनता को सुलभ तथा बेहतर होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।
मुलाकात के दौरान उपस्थित प्रमुख गणमान्य:
इस प्रतिनिधिमंडल में रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. शर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला, तथा परिषद के सदस्यगण डॉ. मुकुंद पिंपले, डॉ. गुलाब टिकरिहा, डॉ. निर्मल भोई, डॉ. सुशील हरिरमानी, डॉ. ओंकार सिंह राजपूत, डॉ. यशपाल बावरिया, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में प्रदेश के चिकित्सकगण उपस्थित रहे।





