अमलेश्वर। दुर्ग। पैसे के लेनदेन को लेकर बस्तर में पदस्थ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान का अपहरण कर उसे बंधक बनाते हुए मारपीट की गई। किसी तरह जवान उनसे बचकर जंगल में छिपा और अपनी जान बचाई। पुलगांव पुलिस मामले की जांच करते हुए एक महिला और ड्राइवर को पकड़ लिया है।
पुलिस ने बताया कि सीएफ जवान की रायगढ़ में पोस्टिंग है। उसने पुलिस को बताया है कि उसका बस स्टैंड से अगवा कर एक मकान में ले जाया गया जहां उसके साथ मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर जबरन लिखा पढ़ी कराई गई।इसके बाद उसे बंधक बना कर रखा गया। जवान किसी तरह बचकर भागने में सफल रहा और जंगल में छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद जवान ने अपने यूनिट में फोन करके घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जवान की खोजबीन कर उसे ढुंढ निकाला और आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया था। पुलिस ने एक महिला हरजिंदर कौर निवासी कोहका भिलाई और उसके ड्राइवर कृष्ण कुमार सिंह निवासी राजनांदगांव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल दाखिला किया गया है। पीड़ित जवान विजय शील छठवीं बटालियन रायगढ़ में पदस्थ है। पुलिस के मुताबिक उसने महिला से 11 लाख रुपए के पुराने लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के बीच वह दुर्ग आया हुआ था। आरोपियों ने जवान को गाड़ी में जबरन बैठा कर अपने साथ ले गए और एक कॉलोनी के मकान में उसे रखा। उसके साथ मारपीट की गई वहीं इस स्टाम्प पेपर पर भी उसके हस्ताक्षर कराए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





