रायपुर। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन पर्व पर आज उदय चेरिटेबल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में गायत्री मंदिर प्रज्ञा पीठ, खमतराई में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के पूजन एवं आरती के साथ हुई। पूरे मंदिर परिसर को रंगीन पताकाओं, फूलों और रंगोली से सजाया गया था। वातावरण भक्तिमय भजनों और “जय जगन्नाथ” के जयघोषों से गुंजायमान रहा।
संस्था की अध्यक्ष सुषमा पटनायक जी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रसाद वितरण नहीं था, बल्कि अपनी प्राचीन संस्कृति, संस्कार और परंपराओं को जीवित रखना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना था। इसी भावना के साथ संस्था की “बाल संस्कार शाला” के बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ पर आधारित भजन, छोटे-छोटे बच्चों के मुख से जय जगन्नाथ, मुख पर भक्ति का भाव देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
संस्था के मार्गदर्शक उदयभान जी चौहान जी ने कहा, “उदय चेरिटेबल वेलफेयर फाउंडेशन का मूल भाव यही है कि हमारे बच्चे अपनी जड़ों से जुड़े रहें। आज के समय में जब संस्कृति विस्मृत हो रही है, ऐसे में बाल संस्कार शाला के माध्यम से हम बच्चों में धर्म, देशभक्ति और सेवा का भाव बचपन से ही जागृत कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि आगे चलकर ये बच्चे सनातन धर्म के सच्चे संवाहक बनें और समाज व राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दें।”
सेवा ही सबसे बड़ी पूजा इस।पुनीत कार्य में बारिश के बावजूद छोटे छोटे बच्चों ने भक्ति और भाव से प्रसाद वितरण कर आनंद लिया, रुद्र राठौर,गोविंद साहू, के मिष्ठी यादव सी.एच.पूर्वी हर्ष शर्मा, आचार्य धनलक्ष्मी दी,आचार्य अन्नू साहू दी,गीता देवांगन दी, राजकुमारी यादव दी गुरुवंश चिन्मय जी ,अनुपमा जी, रामभरोसे भैया जी, पार्षद मोहन पारकर जी, अग्रवाल भैया जी, बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, महिला मंडल, युवा साथी और मंदिर के पुजारीगण इस पुण्य कार्य में शामिल हुए। लगभग 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।
कार्यक्रम के दौरान संरक्षक कमल जैन जी धनलक्ष्मी जी ने मिलकर यह संकल्प दिलवाया कि हम अपने त्योहारों को केवल मनाएंगे नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपे संदेश – “सेवा, समरसता और संस्कार” को अपने जीवन में भी उतारेंगे , और अपने बाल संस्कार शाला के बच्चों से भी इस भावना को अपने जीवन में उतारने का संकल्प दिलवाया।
उदय चेरिटेबल वेलफेयर फाउंडेशन ने इस सफल आयोजन के लिए गायत्री मंदिर प्रज्ञा पीठ के प्रबंधन, सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं, बाल संस्कार शाला के बच्चों, उनके अभिभावकों और क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया।
संस्था ने अध्यक्ष ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन निरंतर होते रहेंगे, जिससे समाज में सकारात्मकता और संस्कारों का प्रवाह बना रहे।




