कांग्रेस की जीत जमीनी स्तर के
कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर
अमलेश्वर। उपचुनाव में जीत के बाद चुनाव प्रभारी मोनू साहू ने कहा कि यह जीत मेरे कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं की है और भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व की जीत है हमारे कार्यकर्ता सत्ता सरकार से डरे नहीं और डटकर चुनाव लड़े इसलिए हमें जीत हासिल हुआ। पूरा श्रेय हमारे कांग्रेस के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को जाता है।
मोनू साहू ने बताया कि क्षेत्र की जनता ने भूपेश बघेल के विकास मॉडल को वोट दिया है कांग्रेस की नीति रही है गांव गरीब और किसान को उसका हक मिले कांग्रेस की इसी विचारधारा को उन्होंने जन-जन तक पहुंचाया। समीकरणों की उनकी समझ और संगठनात्मक क्षमता इस चुनाव में कांग्रेस के लिए धमाकेदार जीत साबित हुई।
मोनू साहू ने आगे बताया कि जब से उन्हें प्रभारी बनाया गया वह दिन-रात कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जगह-जगह लगातार जनसंपर्क किए तथा उन्होंने स्थानीय मतदाताओं का मूड परखा और उसी अनुसार रणनीति बनाई ताकि कही किसी प्रकार की चूक ना हो।
अमलेश्वर से लेकर पाटन और इसके आसपास क्षेत्र में मोनू साहू का राजनीतिक जनाधार पहले से रहा है। वे पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके है। लगातार क्षेत्र की जनता से संपर्क साधे रहते हैं क्षेत्र के निवासी सहज भाव से अपनी समस्याएं लेकर मोनू साहू तक जाते हैं।





