पाटन। अमलेश्वर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा वार्षिकोत्सव, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन शासकीय जे.पी. वर्मा महाविद्यालय, जरहाभाठा (बिलासपुर) में किया गया। कार्यक्रम में साहित्य एवं समाजसेवा से जुड़े प्रबुद्ध जनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान स्वर्गीय तातुराम सोनकर की स्मृति में मुंगेली निवासी संतुराम सोनकर द्वारा प्रदत्त “तातुराम सोनकर स्मृति दानवीर सम्मान” रायपुर निवासी एवं छत्तीसगढ़ सोनकर समाज 3275 के पूर्व अध्यक्ष रामचरण सोनकर को प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सभी सम्मानित जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समारोह में साहित्य जगत से जुड़े लोगों के साथ-साथ अधिवक्ता घनश्याम सोनकर (रायपुर), कैलाश सोनकर, लेखराज सोनकर, दिलीप सोनकर, सुनील सोनकर सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन साहित्यिक और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।









