अमलेश्वर। ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) की सरपंच ईसरावती ठाकुर के विरुद्ध विपक्षी पंचों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया। सरपंच ईसरावती ठाकुर (निर्दलीय) अपना पद सुरक्षित रखने में सफल रहीं।
ग्राम पंचायत भवन पाहंदा (अ) में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान पीठासीन अधिकारी एवं अतिरिक्त तहसीलदार पाटन मनोज रस्तोगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मतदान में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 11 मत पड़े, जबकि प्रस्ताव के विरोध में 10 मत प्राप्त हुए।
इस प्रकार अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में एक मत अधिक पड़ने के बावजूद प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। सरपंच ईसरावती ठाकुर अपने पद पर बनी रहेंगी। अविश्वास प्रस्ताव के ध्वस्त होने के बाद ग्राम पंचायत की राजनीति में सरपंच का पद सुरक्षित रहने से राजनीतिक हलचल पर विराम लगा है।





