सांकरा । अम्लेश्वर। सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर अम्लेश्वर मंडल अंतर्गत ग्राम सांकरा में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच रवि सिंगौर ने कार्यकर्ताओं के साथ नंदी चौक में झालमुड़ी और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और पार्टी की इस जीत को जनसमर्थन का परिणाम बताया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर, बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, तिहारु बघेल, संजय सिंगौर (पंच), तुलाराम सिंगौर (पंच), संतोष सिंगौर, कामता सिंगौर, कृष्णा साहू, लक्ष्मी सिंगौर, यशवंत जांगड़े, उग्रसेन सिंगौर, बिदेश्वर विश्वकर्मा, दानेश्वर सिंगौर, राधे बंधे, तुलसी यादव, संभु सिंगौर, साहिल सिंगौर, कृष्णा सिंगौर सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









