अमलेश्वर। अमलेश्वर भाजपा मंडल ने पार्टी की जीत से गदगद होकर अटल चौक में जिंदाबाद के नारा के साथ जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर खुशी जाहिर की और जीत का उत्सव मनाया।
अटल बिहारी बाजपेई परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। जश्न के दौरान पार्टी के प्रति समर्पण और उत्साह साफ तौर पर दिखाई दिया। एक दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर जीत की बधाई दी।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकार, नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, भाजयुमो अध्यक्ष रवि सिंगौर सहित अजीत ठाकुर, आलोक पाल, राजू सोनकर, धर्मेंद्र कौशिक और कैलाश यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम बताया।









