तीन करोड़ के विभिन्न कार्यों में
शामिल : डॉ आलोक पाल

अमलेश्वर । दुर्ग। अमलेश्वर नगर पालिका के बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए खुशी की बात है अब उनके सपने साकार होंगे,अब उन्हें खेलने के लिए बाकायदा बैडमिंटन कोर्ट मिलेगा जिसमें सारी सुविधाएं होगी। विगत दिनों क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने विकास कार्यों की भूमिपूजन की उसमें नगर विकास के साथ साथ यहां के खिलाड़ियों का भी ध्यान रखा गया हैं।
डॉ आलोक पाल पार्षद वार्ड 1 और लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए 4 बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण , वार्ड नंबर 1, 6,16,17 में होगा। जिसमें बैडमिंटन ग्राउंड कवर्ड रहेगा नेट से, मैदान में पेवर ब्लॉक ओर बाउंड्री की सुविधा के अलावा बैठने की सुविधा होगी। प्रत्येक बैडमिंटन कोर्ट लगभग 10 लाख रूपये की लगत से उच्च गुणवत्त वाला निर्माणाधीन होगा।
डॉ आलोक पाल पार्षद ने आगे बताया कि लगभग 3 करोड़ रूपये क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने अमलेश्वर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता उच्च क्वालिटी हो इसका ध्यान रखा जायेगा ताकि क्षेत्र की जनता को इसका लाभ लंबे समय तक मिल सके।









