अमलेश्वर। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में अमलेश्वर के वार्ड नंबर 5 में डॉक्टर आलोक कुमार पाल पार्षद वार्ड क्रमांक 1 (विशेष आमंत्रित सदस्य चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़) अपनी धर्मपत्नी डॉक्टर श्रीमती ईरीना पाल के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर श्री लक्ष्मी क्लिनिक की तरफ से खून जांच एवं निशुल्क दवाई वितरण किया गया। विशेष सहयोग श्री गणपत गिंधोडे जी छाया पार्षद का रहे। इस शिविर में विशेष रूप से पालिका अध्यक्ष श्री दयानंद सोनकर जी,पार्षद एवं पी आई सी सदस्य श्री राजू सोनकर जी, पार्षद दीपक गिंधोडे जी,जिला युवा मोर्चा सदस्य विकास सोनी जी सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे।
श्री दयानंद सोनकर जी ने अपने उद्बोधन में श्री बाबा साहब अंबेडकर संविधान निर्माता जी के जीवनी पर प्रकाश डाला, डॉ आलोक पाल जी ने बताया बाबा साहेब अंबेडकर जी के द्वारा सभी को एक समान अधिकार दिलाने वाला संविधान की रचना की तत्पश्चात दीपक गिंधोडे जी ने बाबासाहेब के बलिदान को याद किया, मिठाई बांट के जयंती उत्सव को धूमधाम से मनाया गया।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





