अमलेश्वर। शिव सेवा समिति/शिवमन्दिर प्रबंधन समिति , शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 18 नगरपालिका परिषद अमलेश्वर की सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक शिवमन्दिर परिसर में विगत दिवस सम्पन्न हुआ । उक्त जानकारी शिव सेवा समिति/शिव मंदिर प्रबंधन समिति के मीडिया प्रभारी ललित कुमार बिजौरा ने दी।
बैठक में विशेष रूप से शिवपार्क कॉलोनी के मूलभूत समस्याओं – नाली की सफाई, रोड की सफाई, कचरा निष्पादन, खाली प्लॉट में उगे खरपतवार की सफाई, आवारा कुत्तों को कॉलोनी से बाहर ले जाने नगरपालिका परिषद अमलेश्वर के माध्यम से उचित कार्यवाही हेतु प्रयास करने, शिवमन्दिर में गेट निर्माण, वर्तमान वित्तीय स्थिति एवं प्रबंधन सहित कॉलोनी के विकास हेतु आवश्यक चर्चा कर उचित निर्णय लिए गए । बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष द्वय नरेंद्र कुमार दुबे, मोरध्वज साहू, ललित कुमार बिजौरा, लाल बहादुर साहू, विजय देवांगन, विजेंद्र चंद्राकर, विनोद देशमुख, ओंकार साहू सहित शिव सेवा समिति/शिव मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, सदस्य गण उपस्थित रहे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





