अम्लेश्वर। छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथाकार कामता प्रसाद शरण का कल से अमलेश्वर के डीह में भागवत कथा का प्रवचन कार्यक्रम प्रारंभ होगा भागवत कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर हरि इच्छा तक रखा गया है श्रीमद भागवत महापुराण 18 अप्रैल तक चलेगा जिसकी जानकारी तुलाराम साहू आयोजनकर्ता ने दी।
आयोजक तुलाराम साहू ने बताया कि हमारे पूर्वज स्व. दुकालू राम साहू – स्व. बिन्दा बाई साहू के स्मृति में गृह ग्राम अमलेश्वर डीह में 10 अप्रैल से 18 अप्रैल तक श्रीमद भागवत महापुराण की अविरल धारा प्रवाहित होगी। उन्होंने आगे बताया कि सातों दिन प्रभु के गुणगान से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथाकार कामता प्रसाद शरण अपने श्री मुख से करेंगे। जिसमें कथा के दिव्या पावन प्रसंग प्रथम दिन :- श्री गणेश वेदी पुजन, कलश यात्रा, गौकरण व्याख्यान द्वितीय दिन :- पाण्डव कुल वर्णन, परिक्षित जन्म, प्रताप सुखदेव आगमन तृतीय दिन :- सती पार्वती, ध्रुव चरित्र चतुर्थ दिन :- भरत चरित्र, पहलाद चरित्र पंचम दिन :- रामावतार, कृष्णावतार, षष्टम दिन :- बाल लीला, माखन लुट, गोवर्धन पूजा, 56 भोग, सप्तम दिन :- मथुरा लीला, रुखमणी विवाह, अष्टम दिन :- द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र (चढ़ोतरी, तुलसी वर्षा, शोभा यात्रा), नवमं दिन :- गीता पाठ, हवन, सहस्त्रधारा, पूर्णाहुति, कपिला तर्पण, देव विदाई का कार्यक्रम होगा।
About The Author









