अमलेश्वर। भाजपा अमलेश्वर मंडल का गांव चलो, घर चलो अभियान का पहले चरण 10 अप्रैल को प्रारंभ होगा। जिसमें कार्यक्रम के लिए समय और स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ताओं को तय किया गया है।
कैलाश यादव अमलेश्वर भाजपा मंडल के महामंत्री
और गांव चलो घर चलो अभियान के प्रभारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा ही संगठन उद्देश्य को लेकर गांव चलो, घर चलो अभियान पूरे देश में चल रहा है। दिनांक 7 अप्रैल से 12 अप्रैल कार्यक्रम चलेगा। अमलेश्वर मंडल में कार्यक्रम का पहला चरण 10 अप्रैल को तय हुआ है। जिसमें कार्यक्रम भोथली/ सुबह 8 बजे से, कार्यक्रम प्रभारी / सुखदेव साहु , अमलेश्वर नगर / 9 बजे, कार्यक्रम प्रभारी/ डॉ आलोक पाल, सांकरा/ सुबह 10 बजे कार्यक्रम प्रभारी / रवि सिंगौर , झीट/ सुबह 11 बजे कार्यक्रम प्रभारी/ धर्मेंद्र कौशिक, महुदा / 12 बजे कार्यक्रम प्रभारी / कामता पटेल, जमराव / दोपहर 1 बजे, कार्यक्रम प्रभारी लालित सोनकर रहेंगे।
About The Author









