अम्लेश्वर। भा ज पा अमलेश्वर मंडल महामंत्री कैलाश यादव ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री सम्माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने देश के विकास में केंद्रीय बजट 2026-27 प्रस्तुत किया है यह ऐतिहासिक बजट हर वर्ग के हित में है, चाहे युवा वर्ग हो, किसान हो,महिला हो ,मध्यम वर्ग हो या हमारे आदिवासी भाई-बहन हो, यह सभी के जीवन में प्रगतिशील परिवर्तन लाने वाला बजट है और हर क्षेत्र को बढ़ावा देने वाला है, मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और AI समेत हर क्षेत्र में इस बजट का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
इसके साथ ही इस बजट में 5 लाख आबादी वाले शहरों को विकास के लिए 12 लाख करोड़ रूपये की ऐतिहासिक सौगात दी गई है। इससे शहरों का विकास और भी तेजी के साथ हो सकेगा और विकसित भारत के निर्माण की ओर हम तेजी से आगे बढ़ेंगे। यह बजट विकसित भारत 2047 के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान किया है।





