सांकरा। अम्लेश्वर। सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने कहा की यह बजट शिक्षा क्षेत्र में यह बजट क्रांतिकारी है – मेडिकल शिक्षा में नई सीटों का विस्तार, एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स के लिए नए एवं उन्नत संस्थान, तीन नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की स्थापना तथा अन्य योजनाओं से हर युवा को बेहतर शिक्षा एवं स्किल का अवसर मिलेगा। लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने वाले प्रावधान भी शामिल हैं, जिससे छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी युवा पीढ़ी मजबूत बनेगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाने के लिए बजट में स्वास्थ्य मंत्रालय को 1.06 लाख करोड़ रुपये का आवंटन, कैंसर एवं दुर्लभ रोगों की 17+ दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में पूर्ण छूट, पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब की स्थापना, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों का उन्नयन तथा आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं में वृद्धि की गई है। इससे आमजन को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर इलाज मिलेगा कैंसर बीमारी का इलाज अब और किफायती होगा,कैंसर और डायबिटीज़ की दवाई सस्ती,दुर्लभ रोगों के मरीजों को राहत मिलेगी।
यह सब भारत को वैश्विक बायोफार्मा हब बनाने की दिशा में है। छत्तीसगढ़ के फार्मा उद्योग, फार्मासिस्ट समुदाय, छोटे-बड़े उद्यमियों के लिए यह सुनहरा अवसर है – ज्यादा फैक्टरियां, नई नौकरियां, सस्ती एवं बेहतर दवाओं की उपलब्धता, स्थानीय स्तर पर विकास का नया दौर शुरू होगा।छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं – महतारी वंदन योजना, गोधन न्याय योजना, कृषक उन्नति योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), बाजार क्लिनिक, साइकिल सहायता एवं अन्य – केंद्र की इस दूरदर्शी नीति से पूरी तरह जुड़कर राज्य में महिलाओं, किसानों, युवाओं एवं आमजन के उत्थान को नई गति देंगी।
शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं आर्थिक समृद्धि का नया अध्याय खुलेगा।प्रधानमंत्री मोदी जी का यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का सबसे मजबूत संदेश है। मैं पूरे छत्तीसगढ़वासियों की ओर से उनका एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
About The Author









