अम्लेश्वर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा इसी क्रम में अमलेश्वर के क्रमांक एक के पार्षद डॉक्टर आलोक पाल ने कृष्ण किड्स एकेडमी में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया।

डॉ आलोक पाल पार्षद वार्ड क्रमांक 1 अम्लेश्वर ने अपने संबोधन में कहा कि कैसे 1950 में आजादी के 3 साल बाद आदरणीय भीमराव अंबेडकर जी के मार्गदर्शन पर संविधान बनाकर देश को आज ही के दिन समर्पित किया गया जिस सिद्धांतों पर चलकर आज हमारा देश दुनिया में चौथी इकोनामी पावर बनी है और कैसे इस संविधान के ही अधिकारों पर चलकर आज एक चाय बेचने वाले परिवार का बेटा प्रधानमंत्री है और एक छोटे से गांव से निकली टीचर आज देश की राष्ट्रपति बनी और कैसे आने वाले 2029 तक हमारा देश दुनिया की तीसरी इकोनामी बन सकेगी। संविधान सबको समानता का अधिकार दिलाता है।

कार्यक्रम में लगभग सभी बच्चों ने भाग लिया और अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दी इस दौरान स्कूल का पूरा स्टाफ तथा बच्चों के परिजन भी मौजूद रहे कार्यक्रम देव शाम तक चला।
About The Author









