अम्लेश्वर । दुर्ग। अम्लेश्वर के मुख्य मार्गो में स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात में लोगों अंधेरी सड़कों में ही आवागमन करना पड़ रहा है। इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं दिख रहे है। जिसके कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

अम्लेश्वर के पूर्व पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू ने कहा की मूलभूत की जो चीज हैं वह भी अमलेश्वर के लोगों को ठीक ढंग से नहीं मिल पा रही है। विगत कई दिनों से शहर के मुख्य मार्गो में लगे स्ट्रीट लाइट की मॉनिटरिंग सही तरीके से नहीं की जा रही है। इसके कारण मुख्य मार्ग में इन दिनों रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। वैसे तो यह अम्लेश्वर के गली-मोहल्लों की सड़क में आए दिन अंधेरा देखने को मिलता है, लेकिन इन दिनों शहर के कई मुख्य सड़कों पर अंधेरा पसरा है। पिछले कई महीनों से मुख्य मार्ग में लगाए गए क्रेडाई द्वारा लगाए लाइट कभी जल रहा तो कभी बंद है। जल भी रहा है तो 1 घंटे से ज्यादा नहीं। कई महीनो से स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस प्रकार की स्थिति गंभीर हादसे को निमंत्रण देती है।

उमेश साहू पूर्व नगर पालिका अम्लेश्वर उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि शाम होते कई क्षेत्र अंधेरे में डूब जाते हैं जिसके कारण बड़े बुजुर्ग और बच्चों को घर से निकलने और आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महादेव घाट के बाद अमलेश्वर से लेकर मोतीपुर तक में सड़क से लेकर चौक चौराहा में कई स्ट्रीट लाइट बंद है।

पूर्व पार्षद खिलेश्वर चक्रधारी ने कहा कि रात के समय उक्त मार्गो में आवागमन करने वाले लोग मार्गों पर अंधेरा होने के कारण अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं। मुख्य मार्ग पर लगातार वाहनों की आवागमन रहता है ऐसे में लाइटों का ना जलना अपने आप में खतरों को निमंत्रण देता है।
अम्लेश्वर पालिका ने कहा
ढालेंद्र सिंह ठाकुर अमलेश्वर नगर पालिका के इंजीनियर ने कहा कि मुख्य मार्ग की लाइट क्रेड़ाई द्वारा लगाई गई है वह कई महीनो से नहीं जल रही है इस संबंध में उन्होंने कई बार विभाग को अवगत कराया है फिर भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि नगर में जहां भी लाइट की कमी है वहां लाइट लगाई जा रही है इसके अलावा जिन वार्डों में फिलहाल लाइट नहीं जल रही है सामग्री के सप्लाई होते ही जल्द ही इस समस्या को दूर कर ली जाएगी।
About The Author









