विद्यार्थियों के साथ अतिथियों ने किया भोजन, चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सांकरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच रवि सिंगौर की पहल पर विद्यार्थियों को पोषणयुक्त भोजन कराया गया। अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में चित्र लेखन एवं भाषण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता एवं वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर क्षेत्र की जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, जनपद पंचायत सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, सरपंच एवं SMDC अध्यक्ष रवि सिंगौर, मंडल अध्यक्ष संजय सिंगौर, पंच शुभम जांगड़े, पंच महेंद्र पारधी, पंच तुलाराम सिंगौर, SMC अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, SMC उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंगौर, बूथ अध्यक्ष कांता सिंगौर, कामता सिंगौर, विकाश सिंगौर, राजकुमार सिंगौर, लक्ष्मी सिंगौर सहित शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में पोषण, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं। जनभागीदारी से आयोजित न्योता भोज जैसे कार्यक्रम विद्यालयी वातावरण को बेहतर बनाने के साथ बच्चों के बीच अपनत्व एवं सकारात्मकता का वातावरण निर्मित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।







