रायपुर। महासमुंद लोकसभा की सांसद रूप कुमारी चौधरी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर पूरे छत्तीसगढ़ की महिला मोर्चा में हर्ष है। विगत दिनों नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल नायक ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर पूरे प्रदेश की ओर से बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रदेश महामंत्री शीतल नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद कल रूप कुमारी चौधरी जी का प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है। वे कल दोपहर 2:00 बजे नियमित विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर महिला मोर्चा द्वारा उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत होगा। जिसके बाद उन्हें एकात्म परिसर जायेगी शीतल नायक ने बताया कि इस स्वागत की तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और समस्त मंडल के अध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ताओं को इस गौरवशाली पल का साक्षी बनने और स्वागत के लिए रायपुर पहुंचने का आग्रह किया है।







