माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर रायपुर (छत्तीसगढ़) के विभिन्न शासकीय विद्यालय में विशेष विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान पैरालीगल वालेंटियर्स (PLVs) द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व, उनके मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों, बाल संरक्षण संबंधी कानूनों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषयों पर जानकारी दी गई –
1. डॉन (DAWN) योजना 2025: बच्चों को नशीले पदार्थों एवं मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नशे की समस्या से प्रभावित बच्चों की पहचान, उचित परामर्श, उपचार, पुनर्वास एवं आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी गई।
2. बाल अधिकार एवं संरक्षण: बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, बाल संरक्षण संबंधी कानूनों तथा किसी भी प्रकार के शोषण एवं बाल अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने और उचित सहायता प्राप्त करने के महत्व के बारे में बताया गया।
3. निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100: जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के संबंध में जानकारी दी गई।
4. संविधान के प्रति जागरूकता: छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुता के मूल्यों तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर स्थल का विवरण :
1. स्वामीं आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, लालपुर, रायपुर (छ.ग.)
पैरालीगल वालेंटियर्स (PLVs) :
1. लता पाल
2. साक्षी साहू
3. सहदेव नेताम
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर (छत्तीसगढ़)







