अमलेश्वर। सेजेस अमलेश्वर में देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएमडीसी अध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रभात फेरी निकाली गई, जो नगर पालिका अमलेश्वर होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची।
प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ देश की एकता, अखंडता एवं गौरव का संदेश दिया। रैली के विद्यालय वापस पहुंचने के पश्चात विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अमलेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, विद्यालय की प्राचार्य निवेदिता ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि नारायण यादव, डॉक्टर आलोक पाल, पालक शिक्षक संघ के कैलाश सोनी, कैलाश यादव, शिवा साहू (सांसद प्रतिनिधि), सेवानिवृत्त प्रधान पाठक ललित कश्यप, राजू सोनकर, विधायक प्रतिनिधि खिलेश्वर चक्रधारी, सुनील शर्मा सहित संस्थान के पालक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन दुष्यंत द्विवेदी द्वारा किया गया।
समारोह के दौरान विद्यालय में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं एवं प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक, देशभक्ति एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित अतिथियों, पालकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
समारोह के आयोजन में विभिन्न सहयोगकर्ताओं द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया।खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को SMDC अध्यक्ष लक्ष्मी देवांगन तथा कैलाश यादव जी द्वारा कॉपी पेन सहित बॉटल सह प्रशस्ति पत्र प्रदत्त किया गया ।दयानंद सोनकर जी द्वारा ₹7,100, स्वर्गीय मंजूलता चंद्राकर की स्मृति में सुरेंद्र चंद्राकर द्वारा ₹5,000 की राशि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं व 12वीं के छात्रों को दी गई। सुनील शर्मा द्वारा ₹3,000 बच्चों की वेशभूषा के लिए, राजू सोनकर एवं खिलेश्वर चक्रधारी द्वारा ₹1,500, लक्ष्मी देवांगन द्वारा ₹1,100, डॉ. आलोक पाल द्वारा ₹1,000 तथा अन्य सहयोगकर्ताओं द्वारा भी आर्थिक एवं व्यवस्थागत सहयोग प्रदान किया गया।
वरिष्ठ व्याख्याता स्मृति दुबे एवं सभी शिक्षक – किरण चंद्राकर, नेहा शर्मा, भानुप्रिया दुबे, रश्मि सिंह, राहुल चंद्राकर, शकुंतला बेक, गीता तिड़के, मुक्ता ठाकुर, नितेश बेहरा, जैनेंद्र ठाकुर, दुष्यंत द्विवेदी, प्रेम साहू, नवीन चंद्राकर, खुशबू खूंटे, देवीचंद चंद्राकर, इंद्रजीत राय, पूजा साहू, अमित सिंह, अदिति पाठक, चारुलता साहू, देवश्री साहू, नीलिमा कंवर, अदिति पांडे, दीपाली साहू, हीना सलूजा, नेहा परगनिहा, गीता शर्मा, प्रगति साहू और डेमीका सिन्हा ने अपनी सक्रिय भागीदारी और सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





