सांकरा। छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई इसी कड़ी में आज सांकरा के धान मंडी में क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने किसान भाई को फूल माला और गुलाल लगाकर विधिवत शुभारंभ इसका किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 3100 रुपए की दर से 3 हजार 100 केन्द्रों पर धान की खरीदी कर रही है इस बार कई बड़े बदलाव किए हैं, जिसके साथ ही धान की खरीदी हो रही है। इस बार की धान खरीदी में 21 कुंटल प्रति एकड़ की उपज के बेचने के मामले को शिथिल किया गया है। इस वर्ष प्रदेश के 27 लाख 50 हजार से अधिक किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी किसान का 1 एकड़ धान का रकबा पंजीकृत है और वह 21 क्विंटल के स्थान पर केवल 15 क्विंटल धान बेचता है, तब भी उसे 13,839 रुपये की पूरी सहायता मिलेगी. इसी तरह 2 एकड़ वाले किसान को 27,678 रुपये और 3 एकड़ वाले किसान को 41,517 रुपये की सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर, सहित सांकरा धान मंडी के अधिकारी, कर्मचारी और आसपास गांव के किसान मौजूद रहे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm







