अमलेश्वर। अमलेश्वर में आज सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय सहकारी बैंक का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर अमलेश्वर भाजपा के जनप्रतिनिधि सहित आसपास के नागरिक गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सांसद बघेल ने कहा कि अब अमलेश्वर और आसपास के किसान भाइयों को अब जायदा दूर भटकना नहीं पड़ेगा उनकी सुविधा के लिए अमलेश्वर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का यह भवन 44 लाख से अतिशीघ्र बनकर तैयार होगा, जिससे आसपास के किसानों को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा कि किसान भाइयों को किसी प्रकार की समस्या हो तो वह हर पल उनके साथ है और रहेगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद, दुर्ग लोकसभा, अध्यक्षता प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या, अतिविशिष्ट जितेन्द्र वर्मा प्रदेश मंत्री, भाजपा, नरेश यदु जी उपाध्यक्ष,सुरेन्द्र कौशिक, दयानंद सोनकर अध्यक्ष, नगर पालिका-अमलेश्वर, नीलम राजेश चंद्राकर, दिलीप साहू , हर्षा लोकमणि चंद्राकर, शैलेन्द्री मंडावी, कमलेश चंद्राकर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 👇
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm







