अमलेश्वर। अमलेश्वर वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद डॉ आलोक पाल के नेतृत्व में राजू सोनकर पार्षद और रामेश्वरी ठाकुर पार्षद अमलेश्वर ने पाटन सीएमओ उत्तम ध्रुव से मुलाकात की ओर अमलेश्वर के विभिन्न मांगो का ज्ञापन सौंपा इस सम्बन्ध में चर्चा भी की।
डॉ आलोक पाल पार्षद ने बताया कि नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 12 एवं 18 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान (राशन दुकान क्रमांक 432004003) वार्ड क्रमांक 10 बजरंग वार्ड, अमलेश्वर में संचालित हैं जिसमें कुल 2689 राशनकार्डधारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) अंतर्गत राशन का लाभ ले रहे हैं किन्तु वार्ड क्रमांक 1. 2. 3. 4. 12 एवं 18 से शासकीय उचित मुल्य राशन दुकान की उक्त वार्डों से अंतर अधिक हैं एवं जनसमूहों की अधिकता होने के कारण राशनकार्डधारियों को अनेक समस्यों का सामना करना पड़ता हैं अतः नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्रांतर्गत राशनकार्ड हितग्राहियों के राशन संबंधित समस्याओं के निराकरण के संबंध में नवीन / अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान प्रारंभ किये जाने की आवश्यकता हैं।
उन्होंने कहा कि जनसमूहों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए अमलेश्वर में अतिरिक्त नवीन शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान प्रारंभ किये जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान पाटन एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा।







