अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में पांच भाजपा कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। इनमें सुनील शर्मा, श्रीमती भारती यादव, लक्ष्मी देवांगन, हीरालाल साहू एवं रामाधार साहू के नाम पर मुहर लगी है। नगरवासियों को उम्मीद है कि अब जनहित के मुद्दों और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
नगर में अब इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि पांचों एल्डरमैन नगर के विकास में किस प्रकार अपनी भूमिका निभाएंगे और आम नागरिकों की समस्याओं को कितनी जिम्मेदारी के साथ पालिका प्रशासन के समक्ष रखकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। अब नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में 18 पार्षदों और 5 एल्डरमैन सहित कुल 23 जनप्रतिनिधि पालिका प्रशासन के साथ मिलकर नगर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे।





