अमलेश्वर। दुर्ग। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब कांग्रेस प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उपस्थिति में भिलाई-3 स्थित निवास पर आज शिवसेना के प्रदेश सचिव हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में बड़ी युवाओं को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराया। सभी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुँचकर कांग्रेस प्रवेश किया।
इस दौरान कांग्रेस की विचारधारा, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, युवाओं के अधिकार, किसान एवं मजदूर हितों तथा जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया। सभी नवप्रवेशी सदस्यों का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवप्रवेशी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा देश को जोड़ने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि युवाओं का कांग्रेस के प्रति बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की युवा शक्ति जनहित, विकास और संवैधानिक मूल्यों के साथ खड़ी है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि शिवसेना के प्रदेश सचिव हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं का कांग्रेस में शामिल होना जिले एवं प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने सभी नवप्रवेशी साथियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नए साथियों का पुष्पमाला एवं कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा तथा कांग्रेस के पक्ष में जोरदार नारे लगाए गए।
कांग्रेस प्रवेश करने वालों में हिमांशु शर्मा, आसुतोष तिवारी, अरुण कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, राजू मेश्राम, बबलू परिधि, राहुल पटेल, आलोक शर्मा, ऋषि केंवट, संजय कर्ष, लक्की साहू, वेद गुप्ता, शिवम तिवारी, विक्रम तिवारी, जय निर्मलकर, प्रसन्न उप्पल, विक्की बजाज सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल है।





