अमलेश्वर। अमलेश्वर नगर पालिका के अंतर्गत हो रहे अवैध कब्जे पर कार्रवाई करने अमलेश्वर पालिका और पाटन का अमला आज सुबह ही उक्त स्थान पहुंचा। विदित हो कि काफी समय से नगर में अवैध कब्जे को लेकर चर्चा चल रही थी।
जानकारी के अनुसार जैसे ही कब्जा तोड़ने की बारी आई तो दुकानदारों ने कहा कि दुकान के अंदर कीमती सामान है जिसे सुरक्षित रूप से निकालने के लिय कुछ समय दिया जाए , जिस पर तहसीलदार पवन ठाकुर,पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, अमलेश्वर पालिका के इंजीनियर ढालेंद्र सिंह ठाकुर, ने सोमवार तक का समय दिया है कि वह अपना कीमती सामान और अवैध कब्जा हटा ले जिसके बाद सोमवार को कार्रवाई की जायेगी।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत खारुन नदी महादेव घाट से थाना चौक तक रोड किनारे गुमटी लगाकर दुकानदारी किया जा रहा था इसके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए नगर पालिका के अधिकारी ढालेंद्र साहू के द्वारा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति पर बेदखली की कार्रवाई के लिए पुलिस पेट्रोल पंप के सामने कार्यवाही आरंभ की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधि के द्वारा दुकानदारों के द्वारा स्वयं से हटाने का आग्रह किया गया जो समय देते हुए कार्रवाई को स्थगित की गई।
इस अवसर पर पवन ठाकुर तहसीलदार पाटन जिला दुर्ग, मनोज रस्तोगी नाग तहसीलदार पाटन, दयानंद सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमलेश्वर, ओम प्रकाश साहू उपाध्यक्ष नगर पालिका, संतोष राय राजस्व निरीक्षक, शिवकुमार सोनी हल्का पटवारी क्रमांक 3, आलोक पाल पार्षद, उमेश साहू पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका, पार्षद राजू सोनकर, स्थानीय दुकानदार रिंकू साहू, हरिशंकर शर्मा सहित अन्य दुकानदार उपस्थित रहे। इस दौरान आसपास काफी भीड़ भी देखी गई।





