दुर्ग। सांकरा। छत्तीसगढ़ में उद्यानिकी एवं वानिकी विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2026-27 के माध्यम से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग में बी.एस.सी. ऑनर्स उद्यानिकी एवं बी.एस.सी. ऑनर्स वानिकी के 4 वर्षीय डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इन पाठ्îक्रमों में प्रवेश पूर्णतः मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जो च्।ज् परीक्षा में प्राप्त अंकों पर आधारित होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश हेतु व्यापम द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
बी.एस.सी. ऑनर्स उद्यानिकी के लिए विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 16 शासकीय महाविद्यालयों एवं 3 निजी महाविद्यालयों में कुल 1240 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं बी.एस.सी. ऑनर्स वानिकी पाठ्îक्रम के लिए 1 महाविद्यालय में 60 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा में आवेदन करने तथा तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए व्यापम द्वारा निर्देश जारी किये जा चुके हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इन पाठ्îक्रमों में आधुनिक तकनीक, अनुसंधान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया जाता है, जिससे विद्यार्थी भविष्य में उद्यानिकी एवं वानिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होकर तथा विश्वविद्यालय के निर्देशों का पालन करते हुए समय पर आवेदन करें। और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
निम्नानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे-
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि – 02.04.2026 (गुरूवार)
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि – 27.04.2026 (सोमवार) सायं 5ः00 बजे तक
त्रुटि सुधार – 28.04.2026 से 30.04.2026, सायं 5ः00 बजे तक
परीक्षा की संभावित तिथि – 21.06.2026 (रविवार)
परीक्षा का समय – पूर्वान्ह 10ः00 से 1ः15 बजे तक
वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि – 15.06.2026 (सोमवार)
परीक्षा केन्द्र – 33 जिला मुख्यालयों में
About The Author









