झीट। अम्लेश्वर। नवनिर्मित साहू भवन का लोकार्पण आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों हुआ। लंबे समय से साहु समाज के भवन का सपना आज साकार हुआ। इस दौरान झीट ग्राम के युवा सरपंच रूपेश साहू के अलावा आसपास के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
नवनिर्मित साहू भवन के लोकार्पण से पहले भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर साहू समाज ने माता कर्मा की विधि विधान से पूजा करने के बाद कलश यात्रा निकाला।कलश यात्रा सबसे पहले शीतला तालाब पहुंचा,उसके बाद ग्राम झीट का भ्रमण कर नवनिर्मित साहु समाज के सामुदायिक भवन में पहुंचा। कलश यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं, समाज के लोग और ग्राम झीट के नागरिकगण शामिल हुए। कलश यात्रा के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी दौर चला। साहू समाज द्वारा लबे समय से भवन की मांग की गई थी जो आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों लोकार्पण हो गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से सलाहकार उमेश कुमार साहू, संरक्षक मोहन साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गायत्री साहू, उपाध्यक्ष सुखदेव साहू, मधुकांत साहू, हेमलता साहू, रामाधार साहू, स्थानीय अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू एवं ग्राम पंचायत झीट के युवा सरपंच राजू साहू के अलावा साहू समाज के महिलाएं और पुरुषों समेत कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author









