रायपुर। अखिल भारतीय पंचायत परिषद द्वारा 12 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक देश के विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाए जाने के क्रम में आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह अभियान राजधानी दिल्ली से प्रारंभ होकर देशभर में संचालित होते हुए 24 अप्रैल 2026 को कबीरधाम, छत्तीसगढ़ में भव्य समापन के साथ संपन्न होगा।
आज आयोजित बैठक में पंचायत स्थापना दिवस (24-04-2026) की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों, ब्लॉकों एवं प्रखंडों से जिला संयोजक, ब्लॉक संयोजक, प्रखंड संयोजक तथा छत्तीसगढ़ राज्य पंचायत परिषद के संयोजक एवं पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि आगामी कार्यक्रम में अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संरक्षक एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, विभिन्न विधायक एवं सांसदों की गरिमामयी उपस्थिति भी संभावित है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाल्मीकि प्रसाद सिंह जी द्वारा किए जाने की संभावना है। इसके अतिरिक्त परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बरुण कुमार सिन्हा, श्री मनोज जद्दोन, राष्ट्रीय महामंत्री श्री वैभव डांगंगे, महामंत्री डॉ. रूद्र भानु, वित्त प्रभार श्रीमती प्रियंबदा सिंह सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं देश के विभिन्न राज्यों से अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण की उपस्थिति संभावित है, जिससे कार्यक्रम का महत्व और अधिक बढ़ गया है।
बैठक का आयोजन रायपुर स्थित विमला देवी चंद फाउंडेशन भवन में किया गया, जिसमें प्रदेश संरक्षक डॉ. ममता साहू जी, प्रदेश सलाहकार डॉ. उदयभान सिंह चौहान जी, प्रदेश महासचिव श्रीमती भगवती मिरज जी, प्रदेश संगठन मंत्री अनिता उके जी, प्रदेश सहसंयोजक दिनेश कुमार कौशिक जी, प्रदेश मंत्री अभिषेक खांडेकर जी, नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यवाहक सहसंयोजक बीवी राजकुमार जी एवं प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सहसंयोजक शिवानी सिंह राजपूत जी सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बस्तर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं सरगुजा संभागों से आए लगभग 150 से 200 पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने 24 अप्रैल को कबीरधाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने हेतु अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। विभिन्न जिलों एवं संभागों के पदाधिकारियों को नवीन दायित्व सौंपे गए तथा ग्राम पंचायत सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत प्रतिनिधियों को भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जिम्मेदारियां दी गईं। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, जनसंपर्क अभियान एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सशक्त करते हुए अधिक से अधिक ग्राम सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश प्रभारी एवं संयोजक श्री घनश्याम प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में किया गया तथा समापन छत्तीसगढ़ महतारी के राज्य गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। हमें पूर्ण विश्वास है कि 24 अप्रैल 2026 को कबीरधाम में आयोजित होने वाला पंचायत स्थापना दिवस कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आने वाले प्रतिनिधियों एवं अतिथिगण की गरिमामयी उपस्थिति के साथ ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगा तथा पंचायतों के समग्र विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
अतः अखिल भारतीय पंचायत परिषद के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
About The Author









