रायपुर। अमर रामदूत संकट मोचन भगवान श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक और प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री राजेश मूणत और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 अंतर्गत नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 क्षेत्र में गुढ़ियारी मच्छीतालाब श्री हनुमान मन्दिर के समीप अधोसंरचना मद अंतर्गत नगर निगम जोन 1 लोक कर्म विभाग के माध्यम से 20 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित शेड का फीता काटकर लोकार्पण नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, जोन 8 जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, पार्षद राजेश कुमार देवांगन, परमिला बल्लाराम साहू, सोहन साहू, पूर्व पार्षद खेमराज साहू, विनोद अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि अशोक पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्त्ता बजरंग खंडेलवाल, श्रीरामभक्तों की उपस्थिति के मध्य करते हुए शानदार सौगात दी.
रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी श्रीरामभक्तों को अमर रामदूत संकटमोचन श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दीं.
About The Author









