रायपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन एंड ट्रस्ट’ द्वारा बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नगर के 61 बच्चों को विधि-विधान के साथ ‘स्वर्ण प्राशन’ का अमृत पान कराया गया।
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली लूनिया ने बताया कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए स्वर्ण प्राशन अत्यंत लाभकारी है। संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य वर्धक शिविरों का आयोजन किया जाता है ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और सुरक्षित रहे।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में वर्धमान चोपड़ा, नूपुर मेश्राम, वीणा सेठिया और यश लूनिया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सभी सहयोगियों का हृदय से साधुवाद और धन्यवाद ज्ञापित किया गया। श्रीमती अनीता लुनिया ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध जनों के सहयोग से ही ‘स्पर्श एक कोशिश’ अपने सेवा लक्ष्यों को प्राप्त कर पा रही है। प्रोग्राम हमारे निवास स्थान चौबे कॉलोनी पर हुआ
About The Author








