प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी की मौजूदगी में एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में डिजिटल प्रोसेस, ओपन-एयर कोर्टयार्ड की सुविधा मिलेगी। लोकल फूड और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसी सहूलियतें और सुविधा, आराम, संस्कृति का भी संगम देखने मिलेगा। एयरपोर्ट डिजिटल टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। जिसमें यूपी समेत भारत की सांस्कृतिक विरासत दिखेगी। साथ ही एयरपोर्ट के गेट DigiYatra तकनीक से लैस होंगे। सेल्फ बैग ड्रॉप कियोस्क, सेल्फ चेक-इन मशीन की भी सुविधा इसमें होगी।
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2021 में इसकी नींव रखी थी। करीब 4 साल मेंयह इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हुआ है। साल 2001 में Rajnath Singh ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला प्रस्ताव दिया था। पहले चरण का निर्माण लगभग 11,200 करोड़ रुपये में पूरा हुआ है। एयरपोर्ट बनने से NCR में कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इंडिगो और अकासा एयरलाइंस से पहले ही समझौता हो चुका है। एयरपोर्ट अब देश के बड़े एविएशन हब के रूप में उभरेगा।
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि’ पूरी दुनिया में इस समय अराजकता है। पूरी दुनिया में फ्यूल के दाम आसमान पर हैं। पीएम के लिए देश सबसे पहले है। भारत में फ्यूल का दाम नियंत्रित है। देश में पेट्रोलियम उत्पाद की कमी नहीं है। एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐतिहासिक फैसला है। विकास की नई ऊंचाइयों के साथ जनता को राहत मिल रही है। पीएम के नेतृत्व में हर सेक्टर में विकास हुआ”
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर को स्पर्श करने जा रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। जेवर का यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे है।
सीएम ने आगे कहा कि यहां से युवाओं के सपने उड़ान भरेंगे, संभावनाएं साकार होंगी और भविष्य नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। इस युगांतरकारी परियोजना को धरातल प्रदान करने वाले हमारे किसान भाइयों को विशेष बधाई, आपके समर्पण से ही यह विकास संभव हुआ है। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
About The Author








