रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल से फरार एनडीपीएस मामले का आरोपी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की।
15 साल की सजा काट रहा था आरोपी
जानकारी के अनुसार, आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2024 में अदालत ने 15 वर्ष की सजा और 3 लाख रुपये के जुर्माने से दंडित किया था। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे अतिरिक्त 6 साल की सजा भी भुगतनी थी।
जून 2025 से था फरार
आरोपी को जेल से बाहर काम के सिलसिले में भेजा गया था, लेकिन वह जून 2025 में फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
संयुक्त कार्रवाई में दबोचा गया
छत्तीसगढ़ पुलिस की एसीसीयू और गंज थाना पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। आखिरकार यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस आरोपी को रायपुर लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। गिरफ्तारी के बाद उससे फरारी के दौरान की गतिविधियों को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।
About The Author









