रायपुर। चैत्र नवरात्रि पर्व नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। रायपुर के चुड़ी लाईन, सदर बाजार, में स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर नौ ग्रहों की शांति एवं भक्तों के कष्ट निवारण हेतु मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की जा रही है।
प्राचीन शनि मंदिर के पुजारी दीपक शर्मा ने बताया कि 19 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक मनोकामना ज्योति कलश की जावेगी। नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। हर पूजा दीपक के बिना अधूरी है। दीपक ज्ञान, प्रकाश, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाई जाती है, जिससे कि नवग्रह देवताओं को प्रसन्न कर, कष्टों का निवारण किया जा सकता है एवं मनोकामना पूरी की जा सकती है। उन्होंने सभी भक्तगणों से निवेदन किया है। कि ज्योति प्रज्जवलित करवा कर अपने कष्टों का निवारण करें एवं अपनी मनोकामना पूर्ण करें।
About The Author









