थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 12.01.2026 से 17.01.2026 के मध्य एक बंद मकान में चोरी की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात आरोपी द्वारा मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगद राशि चोरी की गई है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 118/2026 धारा 303(2) BNS के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी महिला जागेश्वरी मार्कण्डे, उम्र 26 वर्ष, निवासी नवापारा, शीतला मंदिर के पास, दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने पति के साथ मिलकर चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं नगद राशि कुल अनुमानित कीमत ₹3,42,600/- बरामद की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
आरोपी का नाम :-
- महिला जागेश्वरी मार्कण्डे, उम्र 26 वर्ष, निवासी नवापारा, शीतला मंदिर के पास, दुर्ग
जप्त सामग्री :-
- सोने-चांदी के आभूषण
- नगद राशि (कुल अनुमानित कीमत ₹3,42,600/- )
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author





