दुर्ग :- दुर्ग में नाबालिग से गैंगरेप में मामले में फरार आरोपी पीडबल्यूडी के टाइम कीपर राजू कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजू कश्यप उर्फ कृपा शंकर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पकड़ा गया है। दुर्ग पुलिस की विशेष टीम उसे लेने के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हो गई है।
बताया जा रहा है कि, आरोपी राजू कश्यप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का निवासी है। पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगने के बाद वह अपने परिवार के साथ दुर्ग में रह रहा था। घटना के बाद जब मामला दर्ज हुआ, तब से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
रिश्तेदारों के यहां छिपा था आरोपी :-
जानकारी के मुताबिक, पुलिस से बचने के लिए आरोपी गोरखपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपकर रह रहा था। पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि आरोपी राज्य से बाहर भाग चुका है। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की थीं। पुलिस की टीमों ने सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड), टॉवर लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लगातार ट्रैकिंग की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में आरोपी के मोबाइल की लोकेशन स्पष्ट होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
बीएन पांडेय और संजय पंडित अब तक फरार :-
वहीं, इस मामले में मुख्य किरदार बीएन पांडेय और संजय पंडित अब तक फरार हैं। हालांकि पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है। इससे पहले विजय स्वाइन, गोविंद ठाकुर और अनिल चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शुक्रवार को राजू कश्यप की भी गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड लेकर मामले में पूछताछ कर रही है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author





