सांकरा। अम्लेश्वर। बालाजी विद्यापीठ स्कूल सांकरा में
बसंत पंचमी बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर
विद्यापीठ में प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम भी रखा गया था। बसंत पंचमी के पावन कार्यक्रम में युवा सरपंच रवि सिंगौर शामिल हुए।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम माँ सरस्वती के शैल चित्र पर पूजा अर्चना किया गया सरपंच रवि सिंगौर सभी ग्रामवासिओ को बसंत पंचमी के बधाई देते हुये कहा की माँ सरस्वती की असीम कृपा सदैव बनी रहे ।
युवा सरपंच रवि सिंगौर ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा के उजियारा से ही देश और समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है एक शिक्षित समाज होने से शिक्षित देश का निर्माण होता है। रवि सिंगौर ने कहा कि शिक्षा जीवन में अत्यंत जरूरी है शिक्षा के माध्यम से ही हम अपने अधिकारों को जानते हैं और पहचानते हैं जो हमारे इस जीवन को उज्जवल बनाने का कार्य करता है।
उन्होंने बच्चो को पुरुस्कार वितरण भी किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामशरण बंधे उपसरपंच, तुलराम सिंगौर पंच, कामता सिंगौर, नागेश सिंगौर, मनीष सिंगौर, सहित सभी पालकगण व ग्रामवासी जन मौजूद रहे
About The Author









