अम्लेश्वर। अम्लेश्वर के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में सांसद खेल महोत्सव का जोरदार रोमांच रहा। बच्चों ने उत्साह पूर्वक अनेक प्रकार के आउटडोर खेलों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल महोत्सव कार्यक्रम में स्कूल के समस्त स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के स्टाफ मौजूद रहे।
नीलम राजेश चंद्राकर सभापति मुख्य रूप से उपस्थित रही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत में खेल और आउटडोर गेम्स का उद्योग बहुत बड़ा है। कई भारतीय एथलीटों ने अपने आउटडोर खेलों में ओलंपिक में पदक जीते हैं। भारत में हॉकी, क्रिकेट, गिल्ली-डंडा, पल्लंगुज़े, फुटबॉल और कई अन्य पारंपरिक खेल लोकप्रिय हैं। खेल के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया।
पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने कहा कि मैदानी खेल हमारे शरीर को फिट रखते हैं हमारे शरीर की मांसपेशियों में रक्त प्रवाह बराबर बना रहता है जो आज के आधुनिक युग में बहुत जरूरी है। हमारे पुराने पारंपरिक खेल जैसे लगोरी, कंचा, गिल्ली-डंडा, कबड्डी, खो-खो जैसे भारतीय खेल पुरानी पीढ़ी के बचपन का हिस्सा थे। खेल के दौरान सर्वप्रथम दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय पार्षद राजू सोनकर ने बाजी मारी।
सांसद खेल महोत्सव के दौरान सेजस के ग्राउंड में काफी भीड़ रही अनेक प्रतिभावान छात्रों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने से ही रोमांच पैदा हो जाता था। खेल के शानदार कार्यक्रम में सभी वर्ग के बच्चो ने हिस्सा लिया।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









