अमलेश्वर /भिलाई। स्मृतिनगर मार्केट से होंडा एक्टिवा चोरी के मामले में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सफेद रंग की होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 07 B 9782 बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, स्मृतिनगर निवासी रीना कौरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 दिसंबर 2025 की शाम स्मृतिनगर मार्केट से उनकी एक्टिवा चोरी हो गई थी। शिकायत पर सुपेला थाना की स्मृतिनगर चौकी में अपराध क्रमांक 1485/2025 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान संदेही सिद्धू सोना, निवासी नेहरू नगर अटल आवास, से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की। इसके बाद चोरी का वाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।





