फिनलैंड के शिपयार्ड में विश्व का सबसे बड़ा जहाज ‘आईकॉन ऑफ दि सीज बनकर तैयार हो गया है। इस साल ट्रायल के तौर पर अक्तूबर महीने में समुद्र में उतरेगा। इससे पहले वंडर ऑफ सीज को विश्व का सबसे बड़ा जहाज होने का तमगा हासिल था। इस दौरान इस पर 5610 यात्री और 2350 क्रू सदस्य होंगे। इसमें समुद्र में मौजूद सबसे बड़ा वाटर पार्क भी होगा। इसमें छह वाटर स्लाइड होंगे। हालांकि यात्रियों के लिए सात पुल और नौ गर्म पानी के पुल भी हैं। इसका निर्माण फिनलैंड के तुर्कु स्थित मेयर तुर्कु शिपयार्ड में किया गया है। रॉयल कैरीबियन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकारी माइकल बेले ने बताया था कि 26 अक्तूबर से यह क्रूज रॉयल कैरिबियन बेड़े में शामिल होगा। पहला क्रूज है, जो प्राकृतिक गैस और फ्यूल सेल तकनीक से चलेगा।





