काला सच न्यूज़, अम्लेश्वर। दुर्ग। उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र साकरा-पाटन के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गागेन्द्र सिंह राजपूत ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत अपनी कार में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।

घटना दिनांक 13.02.2025 को करीब 9:00 बजे सुबह अमलेश्वर के पास घटित हुई है एक कर जो भिलाई से रायपुर आ रहीं थीं,कार मे चार लोग सवार थे,कार अचानक अनियन्त्रित होकर पलट गई जिससे कार चालक को गंभीर चोट सिर और पैर मे आई और अन्य व्यक्तियों को भी हल्की चोट आई हैं , सिर फटने के कारण रक्त का बहाव रुक नहीं रहा था जिसे देख डॉ.राजपूत ने बिना देरी किये तुरंत रामकृष्ण केयर हास्पिटल रायपुर पहुंचा कर उसका इलाज प्रारंभ करवाया। जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।

इस नेक कार्य में उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा के अधिष्ठाता डॉ.अमित दीक्षित ने उनकी मदद की। डॉ.राजपूत इससे पहले भी कई बार मानवीय कार्यों को तत्परता से निपटाया है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









