काला सच न्यूज, रायपुर : समाचार पत्र कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण मीटिंग विगत 27 अगस्त को हुई थी जिसमे सभी सदस्यो और पदाधिकारी शमिल हुए। जिसमे सारे कर्मचारियों ने चुनाव कराने का निर्णय लिया।


तत्पश्चात 31 अगस्त को नामांकन 3 सितंबर को नाम वापसी तथा 5 सितंबर का चुनाव और परिणाम घोषित किया गया।

नियत तिथि 5 सितंबर को हुए चुनाव में मतदान का समय 12 बजे से 3 बजे तक रखा गया था कर्मचारियों ने 12 से 3 बजे के बीच लगातार अपने मतो का प्रयोग किया।

3 बजे के पश्चात मतों की गिनती सार्वजनिक रूप से चुनाव अधिकारियों ने की। जिसमे एकता पैनल की सभी प्रत्याशी विजयी हुए. एकता पैनल से अध्यक्ष पद के लिए हेमंत वर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रकाश साहू, सम्राट विजय, महासचिव पद के लिए वेदप्रकाश पचौरी, सचिव पद के लिए देवीराम पवार, कोषाध्यक्ष पद के लिए अमरीश साहू ने फार्म भरे थे.

वही दूसरे ग्रुप से अध्यक्ष पद के लिए सनत तिवारी, उपाध्यक्ष पद के लिए विजय वर्मा, दीपक वर्मा, महासचिव पद के लिए लोकेश निर्मलकर, सचिव पद के लिए संजय सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष पद के लिए गोवर्धन झंवर उम्मीदवार खड़े हुए थे. स्वतंत्र उम्मीदवार उपाध्यक्ष के लिए भावना झा खड़ी हुई थी.

चुनाव सम्पन्न होने के बाद सभी जीते पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दूसरे का बधाई दी । जीते सभी पदाधिकारियों ने चुनाव अधिकारी तथा प्रेस के वरिष्ट कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

किस पैनल को कितना मत मिला :-
एकता पैनल – दूसरा पैनल –
अध्यक्ष :-
- हेमंत वर्मा – 104 सनत तिवारी – 01
 
उपाध्यक्ष :-
- प्रकाश साहू – 91 दीपक वर्मा – 05
 - सम्राट विजय – 92 विजय वर्मा – 07
 
महासचिव :-
- वेदप्रकाश पचौरी – 99 लोकेश निर्मलकर – 08
 
सचिव :-
- देवीराम पावर – 98 संजय सिंह ठाकुर – 07
 
कोषाध्यक्ष :-
- अमरीश साहू – 98 गोवर्धन झवर – 07
 
भावना झा 3 मत प्राप्त हुए। स्वतंत्र प्रत्याशी थी.
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से 
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm
About The Author


 
 
 
 
 




