रायपुर। श्री अय्यप्पा मंदिर टाटीबंध में 29 जनवरी से तीन फरवरी तक भक्ति एवं आस्था के छह दिवसीय ‘श्री अय्यप्पा थिरू उत्सवम -2026’ शुरू हो गए है।
श्री अय्यप्पा सेवा संघम्, रायपुर के अध्यक्ष गोपाल मेनोन ने बताया कि भक्तजनों को धर्म के शाश्वत् सिद्धांतों, परंपरा एवं संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने व भगवान श्री अय्यप्पा की दिव्य उपस्थिति की भावना को समाहित करने यह विशाल धार्मिक आयोजन किया जा रहा है, जिसमें केरल से तंत्री ब्रम्ह श्री एसएन प्रमोद, विष्णु नंबूथिरी और राजीव नंबूथिरी विशेष रूप से पहुंचे हैं, जो अय्यप्पा मंदिर टाटीबंध के मुख्य पुजारी मेलशांति उन्निकृष्णन नंबूथिरी के साथ पूजा-अर्चना एवं सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाएंगे।
उत्सवम् प्रथम दिन गुरुवार को सुबह पल्लि उनार्थल, नाद थुरक्कल, निर्माल्य दर्शनम्, श्री अय्यप्पा थिरू उत्सव में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान करते हुए श्रद्धालु। समाज अभिषेकम, अष्टद्रव्य गणपति होमम, ऊषा पूजा, भागवत् परायणम्, बिम्ब शुद्धि कलश पूजा- कलशाभिषेकम्, पूजा, अष्टाभिषेकम्, त्रिकाल कलभाभिषेकम् आदि अनुष्ठान संपन्न हुआ। वहीं शाम को नाद थुरक्कल, दीपाराधना (आरती), उत्सव आचार्यवरणम्, अंकुर पूजा, ध्वजारोहणम् (कोडियेट्टम), पुष्पाभिषेकम् पड़िपूजा, हरिवरासनम्, नाड्यडक्कल, अन्नप्रसादम् आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके साथ ही छह दिनों तक प्रतिदिन शाम के समय में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शुरू हो चुका है।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm





