काला सच न्यूज़, रायपुर। विगत दिनों माँ अंगारमोती आजाद सेवा मंडल आमापारा द्वारा जुड़वास का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम दो दिवसीय था जिसमे माता जुड़वास शांति का भव्य कार्यक्रम हुआ और झांकी निकली। कार्यक्रम में शहर के अलावा बाहर से अनेक मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के निर्णय और पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा,केवल अग्रवाल, बंटी ने पुरस्कारों का वितरण किया।
कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ -श्री जय बजरंग सरल मानस परमानन्द भजन मंडली रामकुण्ड रायपुर रही, जिसमें प्रमुख गायक सुरेश ठाकुर और उनकी टीम ने माता जुड़वास शांति कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया और वह सर्वश्रेष्ठ स्थान पर रहे जिसे 5500 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसी क्रम में प्रथम -श्री चंचल जस परिवार लोधीपारा रायपुर, द्वितीय -माई की बगिया बालिका जस जगराता परिवार सोन डोंगरी रायपुर, तृतीय -जय शीतला माँ अड़हाँ सेवा मंडली ग्रा बेलर चंडी अभनपुर, चतुर्थ -जय बजरंग कल्लूदास सेवा मंडली सोनडोंगारी रायपुर,पंचम -श्री शीतला आज़ाद जस जगराता महिला मंडली शिवनगर रायपुर, षष्ठम -दृष्टिहीन जय माँ सरस्वती जस मंडली मठ पारा वार्ड नं 3 दुर्ग, सप्तम -जय माँ चामुंडा बालिका सेवा,भजन एवं फाग मण्डली जेल कालोनी रायपुर.
अष्टम -जय माँ दसमत कल्लूदास बालिका जस परिवार लालपुर रायपुर, नवम -जय माँ अम्बे बालिका निर्मल जस जगराता परिवार डबरा पारा भिलाई 3, दशम -राधारानी संत समाज जस एवं भजन परिवार बड़ा अशोक नगर गुढ़ियारी रायपुर, गायन –न्यू पवनपुत्र जस सेवा मंडली मंगल बाजार रायपुर, वादन -श्री जय माँ चंडी सेवा फाग एवम भजन मंडली लाखेनगर गांधी नगर रायपुर, रचना -सिद्ध श्री सतबहानियाँ बजरंग बाल समाज जोरापारा रही।
कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय रही जिसमें सभी भजन मंडलियों ने जुड़वास से संबंधित कार्यक्रम को सफल बनाया और अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
जुड़िये प्रदेश के सबसे तेज न्यूज़ नेटवर्क से
https://chat.whatsapp.com/HjkV5Kqy2MoKMVdSPufHlm









